FCN24News,

Faridabad: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर हरियाणा के जिलों से लगते दिल्ली-बार्डर सील करवा दिया है। अचानक हुए इस निर्णय की लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। इसलिए जिले के बदरपुर बार्डर पर हजारों लोग फंस गए हैं।

इनमें सर्वाधिक वे लोग हैं, जिनका दिल्ली से कनेक्शन निकला है।

हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत जिलों की सीमाएं दिल्ली से मिलती हैं।

इसलिए विज ने एक बार फिर से दिल्ली बार्डर सील करने के आदेश के आदेश दिए हैं।

बार्डर पर सख्त नाका

शुक्रवार सुबह से फरीदाबाद पुलिस ने बदरपुर बार्डर पर सख्त नाका लगा दिया।

थाना सराय ख्वाजा के इस्पेक्टर नरेश कुमार अपनी टीम के साथ बार्डर पर मौजूद हैं।

कालिंदी कुंज वाले रास्ते को भी सरायख्वाजा पुलिस ने सील कर दिया है।

शूटिंग रेंज और प्रह्लादपुर वाले रास्ते पर सूरजकुंड थाने की पुलिस ने नाका लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं।

किसी भी व्यक्ति को दिल्ली आने-जाने से रोका जा रहा है।

केवल केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा वर्गीकृत लोगों और पासधारकों को ही जिले में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

नौकरी का संकट

गृह मंत्री अनिल विज ने यह निर्णय बृहस्पतिवार को लिया।

इसकी तमाम लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई।

एनसीआर में गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद को दिल्ली के सेटेलाइट टाउन का दर्जा हासिल है।

इन शहरों का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध इस तरह गुंथा हुआ है कि इनके बार्डर को सील करने पर ये सभी शहर ठप हो जाते हैं।

हजारों लोग दिल्ली और फरीदाबाद में फंस गए हैं।

जो या तो दिल्ली जाना चाहते हैं या फरीदाबाद में प्रवेश चाहते हैं।

लॉकडाउन 4.0 में राज्य सरकार ने औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति दी हुई है।

फंसे हुए ज्यादातर ऐसे हैं, जो नौकरपेशा हैं।

वे दिल्ली और फरीदाबाद में निजी या सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत होने के कारण दैनिक आधार पर आवागमन करते हैं।

बार्डर पर लोग निराश होकर वापस घरों को लौट रहे हैं।

नौकरपेश अपने संस्थानों को सूचित कर रहे हैं कि वे बार्डर सील होने के कारण कार्यालय नहीं पहुंच सकते हैं।

एक हालिया सर्वे से पता चला है कि देश में लॉकडाउन के कारण अब तक 10 प्रतिशत लोग नौकरी गंवा चुके हैं।

बार्डर सील होने से एक बार फिर लोगों की नौकरियों पर संकट खड़ा हो गया है।

चिकित्सा सेवाओं की दिक्कत

दिल्ली के बार्डर बंद हो जाने से उन लोगों को खासी दिक्कत पेश आएगी, जो चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने या ग्रहण करने के लिए बार्डर क्रास करना चाहते हैं।

इससे चिकित्सा सेवाओं के चरमराने का खतरा भी बढ़ गया है।

मूवमेंट पास के लिए मारामारी

अब फिर से बार्डर क्रास करने के लिए लोगों में लॉकडाउन के दौरान मूवमेंट पास हासिल करने के लिए मारामारी मचेगी।

सरकार दावा करती है कि मूवमेंट पास प्राप्त करने की आसान प्रक्रिया है।

किंतु वास्तवितकता यह है कि त्वरित आधार पर निर्णय होने के कारण दलाल सक्रिय हो गए हैं।

हाल ही में फरीदाबाद पुलिस ने डीएम यशपाल यादव के इनपुट पर तीन दलालों को गिरफ्तार भी किया था।

लॉकडाउन और बार्डर सील होने के परिदृश्य में फिर से रेंगना शुरू हुई औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के शून्य गति पर आ जाने का खतरा बढ़ गया है।

आदेश

गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव को बार्डर सील करने के लिखित आदेश जारी किए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट दिल्ली से जुड़ी सीमाएं फिर से सील करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के साथ लगते हरियाणा में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैंए जिसका मुख्य कारण दिल्ली से हरियाणा में बेरोकटोक हो रही एंट्री है।

आदेश का आधार

गृह मंत्री विज ने अपने आदेश में पिछले एक सप्ताह में आए पॉजिटिव केस को आधार बनाया है।

विज ने आदेश में लिखा कि एक सप्ताह के दौरान गुरुग्राम में 111, फरीदाबाद में 98, सोनीपत में 27 और झज्जर में 6 कोरोना संक्रमित बढ़े हैं।

कुछ वर्गों को रहेगी छूट

हरियाणा ने पहले भी दिल्ली की सीमाएं सील की थीं।

हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों में इस पर तनातनी भी देखने को मिली थी।

फिर एक याचिका में सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार के रवैए पर सख्त टिप्पणी की थी।

इसी के मद्देनजर आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत जिन वर्गों को दिल्ली में आवागमन की छूट प्रदान की गई है, उन वर्गों के लोगों को छोड़कर दिल्ली से जुड़ी सीमाएं अन्य लोगों के लिए पूरी तरह सील कर दी जाएं।


हरियाणाः गृहमंत्री विज ने फिर से दिल्ली बार्डर सील करने के दिए आदेश


Post a Comment

أحدث أقدم