FCN24News,फरीदाबाद में कोरोना के चलते सरकार व प्रशासन की सांसे अटक गई हैं। शनिवार को फरीदाबाद में एक साथ सौ मरीज पॉजीटिव सामने आ गए और फिर तीन मौतें हो गई । इससे फरीदाबाद की स्थिति पूरी तरह से गडबडाती दिखाई दे रही है। जिले में लगातार हो रही मौतों से सरकार की स्थिति बुरी तरह से फंसी हुई दिखाई दे रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार जिले में कोरोना मरीजों की मौतें हो रही हैं। शनिवार को गांव मवई नहरपार से 64 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 7 से 67 साल के व्यक्ति एवं दयालनगर से 59 साल की महिला की मौत होने की खबर है। इन सभी को मिलाकर जिले में अब तक 28 मौतें हो चुकी हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 1210 पर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 16756 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 6425 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10303 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 15546 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 17240 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14862 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1168 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1210 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 430 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 342 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 410 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें आज 22 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ चार मरीजो को आईसीयू में रखा गया है ।जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

إرسال تعليق