FCN24News,Faridabad: राज्य सरकार द्वारा अधिकृत यहां के एक अस्पताल की कोरोना टैस्ट लैब के 50 प्रतिशत कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जांच का काम प्रभावित हुआ है। अब लैब में केवल 5 प्रतिशत टैस्ट हो रहे हैं
सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले यहां का एक लैब कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया।
कर्मचारी का पिता भी संक्रमित पाया गया।
पिता दिल्ली में फलों का कारोबारी है।
पिता-पुत्र दोनों गैरलाक्षणिक संक्रमित हैं।
अस्पताल प्रबंधन को आशंका हुई, तो 4 जून को लैब के लगभग 20 कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट हुआ।
जांच में 10 अन्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
लैब हुई बंद
11 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अन्य लैब कर्मियों और अस्पताल के स्टाफ की चिंता बढ़ गई।
अस्पताल प्रबंधन को एक दिन के लिए लैब भी बंद करना पड़ा।
इस लैब में फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के सैंपल जांचे जाते हैं।
इन सभी शहरों का जांच कार्य प्रभावित हो गया।
जांच रफ्तार धीमी
सूत्र बताते हैं कि अब फिर से लैब में कोरोना जांच शुरू हो गई है, लेकिन अब जांच की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है।
पहले इस लैब में प्रतिदिन लगभग 500-600 सैंपल की जांच होती थी।
अब यहां केवल 30-35 सैंपल की ही जांच हो पा रही है।
इस लैब में जो सैंपल आते थे, उन्हें जांच के लिए अब निजी लैब और अन्य सरकारी लैब में खिसकाया जा रहा है।
إرسال تعليق