FCN24News/फरीदाबाद:सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के कार्यालय सैक्टर 2 बल्लभगढ़ पर आज पावन पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हंस वाहिनी ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

आपको बतादें कि इस शुभ अवसर पर सामूहिक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रधान सन्तसिहं हुड्डा ने कहा कि ऋतुराज वसंत के आगमन का पर्व बसंत पंचमी के पर्व का माता सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसे अलग-अलग राज्यो में विभिन्न नामो से मनाया जाता है। शास्त्रो में बसंत पंचमी को ऋर्षि पंचमी भी कहा जाता है। बसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठ जाता है। मानव व पशु,पक्षी सभी उल्लास से भर जाते है। बसंत ऋतुओ का राजा है। चारो ओर हरियाली व फूल खिल जाते है।

वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत, समाज सेवी राधारमन मिश्रा, रामकिशन हुड्डा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डां प्रवेश लाम्बा, उपाध्यक्ष ओमदत्त शास्त्री, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री ,सचिव देवीचरण, लक्की वर्मा, दीपक गोयल, अमरदीप डागर, सुरेन्द्र बांकुरा, सुन्दर तेवतिया,राजकुमार फौगाट, विपिन हुड्डा,विनय चौधरी,पं अमीराम, सन्तोष शर्मा,बबलू छाबड़ा अन्य संस्था के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم