FCN24NEWS,Faridabad: ग्रीन फील्ड कॉलोनी का एक 14 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। वह यहां अपने दादा-दादी के पास रहता है। जिले में अब कुल Coronavirus (Covid-19) पॉजिटिव की संख्या 76 हो गई है।
सूत्रों के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी लगातार संवेदनशील बनी हुई है।
यहां कई पॉजिटिव पाए गए हैं।
अब 14 वर्षीय बच्चे को पॉजिटिव पाया गया है।
उसके माता-पिता विदेश में रहते हैं। बच्चा यहां दादा-दादी के पास रहता है।
दादा-दादी ने ही उसका टैस्ट करवाया था।
जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है।
स्वास्थ्य कर्मी अभी असमंजस में है कि इतने छोटे बच्चे को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए या उसे घर में ही आइसोलेट का उपचार किया जाए।
दादा-दादी को भी एहतियातियान क्वॉरेंटाइन किया गया है।
फरीदाबाद में 2 लोगों के स्वस्थ होने का समाचार है।
इनमें एक जमाती भी शामिल है।
3725 लोग अंडर सर्विलांस
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी (कोरोना) डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 5081 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1354 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।
शेष 3725 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 5004 होम आइसोलेशन पर हैं।
अब तक 4341 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 3737 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 527 की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक 77 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 29 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 45 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
इसमें दो मरीजो की मौत भी हो गई है।
Post a Comment