फरीदाबादः कोरोना ने एक और जान ली, मौतों का आंकड़ा आधा दर्जन हुआ
फरीदाबाद: जिले में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा अब आधा दर्जन पर पहुंच गया है। फरीदाबाद शहर में कोरोना वायरस ने एक और जान ले ली। एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कोराना संक्रमण के कारण मौत हुई है। यह अब तक जिले में हुई छठवीं मौत है। तीन मामले कोरोना पॉजिटिव के और सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर संख्या 147 हो गई।
जिले में वैध और अवैध तरीके से विभिन्न गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। उसी का परिणाम है कि पॉजिटिव और मौतों की संख्या बढ़ रही है।
स्वास्थ्य सूत्रों के मुताबिक एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो गई है।
पांचवीं मृत्यु
बल्लभगढ़ की शिवशारदा कॉलोनी की एक 17 साल की बच्ची की 14 मई को कोरोना से मृत्यु हो गई थी
यह बच्ची ब्लड कैंसर से पीड़ित थी।
इस कारण वह पहले ही कमजोर इम्यून सिस्टम से जूझ रही थी।
उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल में बच्ची का एसओपी के तहत कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।
दो दिन पहले ही उसका सैंपल पॉजिटिव आया था।
इस बच्ची की मौत में सबसे दुखद यह था कि यह जवान मौत थी
यह शहर की कोरोना से पहली अल्पायु मृत्यु है थी।
इससे पहले कोरोना से जितनी भी मृत्यु हुई हैं, उनमें सबसे कम उम्र का 55 वर्षीय वह गार्ड था, जो बाढ़ मोहल्ले का निवासी था।
चौथी मृत्यु
इससे पहले चौथी मृत्यु सेक्टर 18 के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी।
उसे हृदय रोग था।
उसके हृदय में तीन पर स्टैंट डाले गए थे।
हाल में वह दस्त और निमोनिया से पीड़ित था।
उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
एसओपी जांच में वह पॉजिटिव पाया गया था।
तीसरी मृत्यु
9 मई को तीसरी मृत्यु सेक्टर 28 की एक बुजुर्ग महिला की हुई थी।
वह 6 मई को पॉजिटिव पाई गई थी।
तब उसे एनएच तीन के ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
उसके परिवार में पुत्र और पुत्रवधु भी पॉजिटिव गए हैं।
दूसरी मृत्यु
4 मई को दूसरी मृत्यु बाढ़ मोहल्ला के 55 वर्षीय प्रौढ़ की हुई थी।
यह प्रौढ़ एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में गार्ड था।
पहली मृत्यु
29 अप्रेल को जिले की पहली कोरोना डेथ हुई थी।
वह सेक्टर 88 निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग था।
कोरोना प्रकोप बढ़ रहा है
शहर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
कोई दिन नागा नहीं जा रहा, जिस दिन कोई कोरोना पॉजिटिव न पाया जाता हो।
फरीदाबाद में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 144 रोगी हो गए हैं।
कुल 6859 लोग होम आइसोलेशन में
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला में अब तक 6996 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है।
कुल 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।
शेष 5307 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6859 होम आइसोलेशन पर हैं।
अब तक 6323 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5556 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है।
630 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक 137 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 58 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
पांच पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
स्वस्थ होने के बाद 69 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
إرسال تعليق