FCN24News,Faridabad: 13 मई का अंक शहर के लिए अशुभ साबित हुआ। बुधवार को सुबह तक 2 मामले सामने आए। शाम तक भी रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। किंतु देर रात को 14 और नए मामले सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया। देर रात तक पॉजिटिव का आंकड़ा 133 पर पहुंच गया है।


अब तक किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 11 पॉजिटिव ही पाए गए हैं।

बुधवार की पॉजिटिव संख्या ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।

इस ट्रेंड से लगता है की जिले कोरोना का संक्रमण लगातार खतरनाक शक्ल इख्तयार करता जा रहा है।

बुधवार के आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए हैं।

देर रात पॉजिटिव पाए गए इन 14 मामलों में 1 साल का एक बच्चा और एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव बताया गया है।

यह बच्चा एसजीएम नगर में मुल्ला होटल के पास का है।

सेक्टर 62 का जो उद्यमी पॉजिटिव पाया गया था। अब उसकी दो बेटियां और पत्नी भी पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा इनमें तिलपत गांव, सिही गांव, सेक्टर 10 और 17 के रहने वाले पॉजिटिव शामिल हैं।

सुबह जो दो पॉजिटिव आए थे। उनमें एक खेड़ी रोड के कर्नल विहार का था।

एक अन्य व्यक्ति मोहला गांव का था। वह व्यक्ति बंबई से किसी की कार चलाकर लाया था।

यहां उसकी जांच हुई, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

5043  लोग अंडर सर्विलांस

13 मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अब तक 6732 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।

शेष 5043  लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6599 होम आइसोलेशन पर हैं।

अब तक 5954 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5499 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 322 की रिपोर्ट आनी शेष है।

अब तक 133 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 65 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

तीन पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।

इसी प्रकार ठीक होने के बाद 61 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है।