FCN24News,
बृहस्पतिवार की शाम को 4 और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना है। अब जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 137 हो गई है। शहर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को किसी एक दिन में रिकार्ड तोड़ सर्वाधिक 16 पॉजिटिव आए थे। बुधवार तक कुल पॉजिटिव की संख्या 133 हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह की रिपोर्ट में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला था।इसके बाद जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की शाम को जो रिपोर्ट आई है, उनमें 4 पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि एनआईटी नंबर एक स्थित बी. ब्लॉक में एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी उसे अस्पताल ले गए हैं।
एनआईटी नंबर एक स्थित बी. ब्लॉक पहले ही संवेदनशील बना हुआ है। यहां पहले एक आढ़ती पॉजिटिव पाया गया था। फिर उसकी पत्नी और बेटे को भी कोरोना हो गया था। हालांकि अब ये तीन स्वस्थ्य हो गए हैं।
إرسال تعليق