FCN24News,

फरीदाबाद:जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 208 हो गई है। चौबीस घंटे के दौरान 23 Coronavirus (Covid-19) पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले के रेड जोन में जाने का खतरा बढ़ गया हैं में अब बड़ी तेजी से पॉजिटिव बढ़ने लगे हैं।

लोगों का अंदाजा है कि काम-धंधे शुरू होने के बाद संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

सरकार की हिदायत के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

कई पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के बाद अब पुलिस भी चुस्त नहीं दिख रही है।

खतरा यह है

हरियाणा सरकार ने जो पैरामीटर तय किए हैं, उन मानकों के अनुसार अगर जिले में 200 से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए जाएंगे, तो वह रेड जोन में आ जाएंगे।

अब जिला यह आंकड़ा पार कर चुका है।

सूत्र बताते हैं कि राज्य स्तर पर जब भी समीक्षा होगी, तो सरकार फरीदाबाद को रेड जोन घोषित कर सकती है।

यह जिला फिर से रेड जोन में आता है, तो राज्य सरकार यहां के उद्योग-व्यापार के मानक बदलेगी।

तब लोगों को फिर से बंद माहौल में जीना होगा।

टैली 208

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 23 केस मिले हैं।

इस तरह टोटल टैली 208 हो गई है।

दस पॉजिटिव शनिवार सुबह घोषित हुए और 13 पॉजिटिव शनिवार रात से रविवार सुबह तक घोषित किया गए।

शनिवार सुबह के पॉजिटिव

शनिवार सुबह को पाए गए पॉजिटिव में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार का एक सदस्य पहले ही पॉजिटिव है।

अब उसके परिवार में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग, 58 वर्षीय एक महिला और 17 वर्ष का बालक पॉजिटिव पाया गया है।

एक 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह एनआईटी दो की रहने वाली है। उसके गले में खराश थी। उसे होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।

चावला कॉलोनी के पास भगत सिंह कॉलोनी का एक 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह एक फैक्ट्री वर्कर है।

एक अन्य 39 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, जो वोहरा पब्लिक स्कूल के पास भगत सिंह कॉलोनी का निवासी है। वह मूलतः बिहार के मुंगेर का निवासी है।

बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी का एक आढ़ती पॉजिटिव निकला है। वह 57 वर्षीय है और ऊंचा गांव का रहने वाला है।

सेक्टर 55 का एक 43 वर्षीय निवासी संक्रमित पाया गया है।

सेक्टर 3 की छत्तीस गज कॉलोनी में एक 39 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित घोषित हुआ है।

इसी तरह सेक्टर 16 की एक 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।

शनिवार रात से रविवार सुबह तक

इन 12 पॉजिटिव में से सेक्टर 23 निवासी एक 36 वर्षीय महिला शामिल है।

उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।

उसका बच्चा भी पॉजिटिव है।

जच्चा और बच्चा दोनों अलाक्षणिक पॉजिटिव हैं।

दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है।

किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने या यात्रा का उनका कोई इतिहास नहीं है।

वह परिवार के चार लोगों के संपर्क में है।

सेक्टर 10

एक 67 वर्षीय बुजुर्ग सेक्टर 10 का निवासी है। वह बाढ़ मोहल्ला के पॉजिटिव के संपर्क में था। वह 15 दिनों पहले अनाज मंडी गया था।
वह अलाक्षणिक है।

वह परिवार के पांच लोगों के संपर्क में है।

सभी पांच लोगों की जांच की गई है और वे नेगेटिव पाए गए हैं।

उसे अंडरटेकिंग लेकर होम आइसोलेट किया गया है।

लंदन रिटर्न

एक 52 वर्षीय महिला लंदन से लौटी है।

वह पंचकूला की मूल निवासी है।

इस समय वह सूरजकुंड के एक होटल में रह रही है।

वह अलाक्षणिक है।

उसे होटल में ही आइसोलेट किया गया है।

पत्नी भी पॉजिटिव

58 वर्षीय एक महिला जवाहर कॉलोनी की निवासी है।

उसका पति पॉजिटिव था।

अब वह भी पॉजिटिव पाया गया है।

बहन पॉजिटिव

डबुआ कॉलोनी की एक 23 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाई गई है।

वह अपने पॉजिटिव भाई के संपर्क में थी।

पिता और पुत्री

डबुआ कॉलोनी का 61 वर्षीय बुजुर्ग और 19 साल की बच्ची पॉजिटिव पाई गई है।

वह पहले पॉजिटिव एक परिजन के संपर्क में थे।

पिता और पुत्री

सेक्टर 7 में भी पिता और पुत्री पॉजिटिव पाए गए हैं।

उनके संपर्क में एक पॉजिटिव पहले से है।

ऑटोपिन झुग्गी

एक 18 वर्षीय किशोर ऑटोपिन झुग्गी में रहता है और पॉजिटिव पाया गया है।

बहादुरपुर

पॉजिटिव पति के संपर्क में रहने से एक 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव हो गई है।

वह एक कर्मचारी है और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

पता नहीं कहां का है

एक 30 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उसका पता ही नहीं कि वह कहां का रहने वाला है।

किशोरी

भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक 15 वर्षीषीय किशोरी पॉजिटिव पाई गई है।

ऑटोपिन झुग्गी

एक 35 वर्षीय व्यक्ति ऑटोपिन झुग्गी में रहता है और उसे कोरोना हो गया है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post