FCN24News,लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav heath update) को रविवार शाम फिर से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले शनिवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन रविवार शाम उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।
छुट्टी के बाद फिर भर्ती
पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनका पेट फूल रहा था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया। शनिवार को उनकी सेहत में सुधार होता देख उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुलायम सिंह का इलाज गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्टिक डॉ. अभय कुमार वर्मा और गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश की निगरानी में इलाज चल रहा है।
Post a Comment