FCN24News,मुंबई :बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की। सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। 'काय पो छे!' में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। धोनी में भी शुशांत ने मुख्य भूमिका निभाई।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सुशांत पिछले साल नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में लीड एक्टर थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।
घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशानथे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था।
8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर ने भी की थी आत्महत्या
पांच दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिशा ने मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद दिशा को बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Post a Comment