FCN24News
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने 700 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल की टीम ने गांजा तस्कर भारत सिंह को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर एत्मादपुर पुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है|

आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है|

आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना पल्ला में NDPS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह इसे हजरत निजामुद्दीन दिल्ली रेलवे स्टेशन से किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था और इसे महंगे दामों पर बेचकर जल्दी पैसे कमाना चाहता था जो रास्ते में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

आरोपी भारत सिंह पुत्र सतवीर सिंह आदर्श नगर, फरीदाबाद का रहने वाला है| आरोपी इससे पहले ऑटो चलाता था लेकिन लॉकडाउन के कारण ऑटो की क़िस्त नहीं भर पाया इसलिए उसने ऑटो बेच दिया और गांजा तस्करी का अवैध धंधा करने लगा|

आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है|

Post a Comment

Previous Post Next Post