जहाँ चाह वहाँ राह - यह कहावत इस संकट की घडी में सेव फरीदाबाद नाम के सामाजिक संगठन ने चरितार्थ करके दिखाई है। ज़ूम ऐप के माध्यम से यह संस्था फरीदाबाद के निवासियों को निशुल्क कोरोना से सम्बंधित ओपीडी देने का कार्य कर रही है। सेव फरीदाबाद के संयोजक पारस भारद्वाज ने बताया कि रोज़ाना लगभग 200 से ज़्यादा परिवार इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले 4 दिन से चल रही इस मुहीम को फरीदाबाद के लोग काफी सराह रहे हैं और ऐसे वक्त में जब कोरोना महामारी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है यह सहायता संजीवनी बूटी की तरह काम कर रही है।
सेव फरीदाबाद के साथ आज देश के ही नहीं बल्कि विदेश के डॉक्टर्स भी अपनी सेवाएं फरीदाबाद के लोगों को प्रदान कर रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक व विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ीं डॉक्टर नीता दभाई , लन्दन से हृदय विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर राठौर , इलिनॉइस शिकागो से किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किरीत अग्रवाल ,अलबामा से विशेषज्ञ डॉक्टर इतिशा बंसल अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर अभी इस मुहीम से जुड़े हैं। इससे पहले राम मनोहर लोहिया हस्पताल दिल्ली से डॉक्टर डॉक्टर पारस तरर, डॉक्टर तान्या सिरोही, लोकनायक जय प्रकाश हस्पताल दिल्ली से डॉक्टर विपुल भरद्वाज , डॉक्टर हितेश कौशिक , नागरिक हस्पताल फरीदाबाद से डॉक्टर प्रकाश , नागरिक हस्पताल गुरुग्राम से डाक्टर प्रवेश राव पहले ही से पारस के साथ फरीदाबाद की जनता की सेवा का मोर्चा संभाले हुए हैं। पारस का कहना है कि यदि सभी लोग अपने अपने स्तर पर समाज की सेवा के लिए आगे आयें तो हम किसी भी कठिनाई पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।सेव फरीदाबाद की टीम से अतुल खन्ना , प्रतीक भाटिया , दीपा सक्सेना , शैरी सक्सेना , गजेंद्र पराशर , उज्जवल हांडा , कपिल पराशर ,गजेंद्र पराशर , स्वाति त्यागी व मोहित शर्मा भी इस सेवा के प्रति फरीदाबाद वासियों को निरंतर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। फरीदाबाद के नागरिक इस लिंक के माध्यम से https://bit.ly/3tR2Utw यह सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
إرسال تعليق