FCN24News,सूत्रों के मुताबिक इन 4 पॉजिटिव में से एक 62 वर्षीय व्यक्ति है। वह एनआईटी 5 का निवासी है और सेक्टर 20 के एक निजी अस्पताल में स्वयं भर्ती हुआ था।
पल्ला क्षेत्र की जगराम सरपंच कॉलोनी का एक 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। वह एक न्यूज चैनल का पत्रकार है और नोएडा में नौकरी करता है।
इस चैनल में 28 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
सेक्टर 16 के एक निजी अस्पताल का 21 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। वह यहां भर्ती एक पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
डीग गांव का एक 18 वर्षीय संक्रमित भी है। वह प्याला फैक्ट्री के एक संक्रमित के संपर्क में आया था।
Post a Comment