FCN24News,नई दिल्ली: पूरी दुनिया के साथ-साथ अब गैलेक्सी में मौजूद सूरज पर भी लॉकडाउन लग गया है। यानि धरती को ऊर्जा प्रदान करने वाला सूरज का तापमान आजकल कम होता जा रहा है। इसकी सतह पर धब्बे खत्म हो रहे हैं या यूं कह सकते हैं कि स्पॉट बन ही नहीं रहे। इसको लेकर वैज्ञानिक काफी परेशान हैं। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह किसी बड़े सौर तूफान के आने से पहले वाली शांति हो सकती है।
कई देशों में जम सकती है बर्फ
दरअसल, अगर सूरज का तापमान कम हो जाएगा तो कई देशो बर्फ में जम सकते है। केवल इतनी ही नहीं कई देशों में तो भूकंप या फिर सुनामी भी आ सकती है। इसके अलावा यूं बेवजह मौसम के बदलने से किसानों की फसलें भी खराब हो सकती हैं।
सूरज पर सोलर मिनिमम की प्रक्रिया
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूरज पर सोलर मिनिमम (Solar minimum) की प्रक्रिया चल रही है। सीधेतौर पर कहें तो सूरज आराम कर रहा है। कुछ एक्सपर्ट तो इसे सूरज का रिसेशन और लॉकडाउन का नाम भी दे रहे हैं। सूरज की सतह पर सन स्पॉट यानि धब्बों का कम होना सही नहीं माना जाता है।
इससे पहले 17वीं और 18वीं सदी में पड़ा था सुस्त
डेली मेल की वेबसाइट की खबर के मुताबिक, 17वीं और 18वीं सदी में भी सूरज इसी तरह ढीला पड़ गया था। इसका असर ये हुआ था कि पूरे यूरोप में छोटा सा हिमयुग का दौर आ गया था। सूरज के सुस्त होने की वजह से थेम्स नदी पूरी तरह से बर्फ में तब्दील हो गई थी। फसलें खराब होने के साथ-साथ आसमान से बिजलियां गिरने की घटना बढ़ गई थीं
إرسال تعليق