FCN24News/Faridabad: सोमवार का दिन शहर पर भारी रहा। सोमवार को शहर में कोरोना से चौथी मौत हुई। इसके अलावा कुल छह पॉजिटिव केस भी दर्ज किए गए। पॉजिटिव की कुल संख्या जिले में अब 102 हो गई है।


सूत्रों के मुताबिक सेक्टर 18 निवासी 65 साल के एक बुजुर्ग की तबियत खराब हो गई।

उसे डायबिटीज थी। इसलिए उसे उसके परिजनों ने सेक्टर 16 के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

उसे 8 मई को भर्ती करवाया गया।

उसका 9 मई को एसओपी के मुताबिक कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।

11 मई की दोपहर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शाम तक उसकी प्राण पखेरू उड़ गए।

इससे पहले सेक्टर 88 के एक बुजुर्ग, बाढ़ मोहल्ला के एक 55 वर्षीय गार्ड और सेक्टर 28 की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है।

सोमवार को कुल 6 पॉजिटिव केस आए। इसमें से एक उपरोक्त वर्णित 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

अन्य 5 पॉजिटिव में से कुछ के सब्जी मंडियों वाले केसों के संपर्क वाले हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी आने वाली है।

4846 लोग अंडर सर्विलांस

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 6367 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1517 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।

शेष 4846 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6265 होम आइसोलेशन पर हैं।

अब तक 5442 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5175 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 165 की रिपोर्ट आनी शेष है।

अब तक 102 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 41 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 55 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

दो पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेटेड किया गया है।

अब तक चार मरीजो की मौत भी हो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post