/FCN24News,
Faridabad: जिले में कोरोना का कहर थमते नहीं दिख रहा है। देर शाम चार अन्य लोगों की रिपोर्ट Coronavirus (Covid-19) पॉजिटिव पाई गई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग दो लोागों को पॉजिटिव घोषित कर चुका था। जिले में अब कुल पॉजिटिव की संख्या 82 हो गई है।सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की सुबह के बुलेटिप में ग्रीन फील्ड कॉलोनी का 14 वर्षीय बच्चे को पॉजिटिव पाया गया है। उसके माता-पिता विदेश में रहते हैं। बच्चा यहां दादा-दादी के पास रहता है।
दादा-दादी ने ही उसका टैस्ट करवाया था। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। दादा-दादी को भी एहतियातियान क्वॉरेंटाइन किया गया है।
शाम की रिपोर्ट में एक 72 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह बीमार बताई जाती है।
उसे सेक्टर 19 के एक अस्पताल में पहले भर्ती करवाया गया था। उसे बुखार और खांसी की शिकायत थी।
एसओपी के तहत अस्पताल ने उसका एसआरएल लैब में सैंपल भेजा, तो उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक देर शाम चार अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनमें बाढ़ मोहल्ला के उस बुजुर्ग गार्ड के संपर्क वाले दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह गार्ड एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था और उसकी मृत्यु हो चुकी है।
इसी तरह दो अन्य पॉजिटिव जवाहर कॉलोनी के उस व्यक्ति के संपर्क वाले हैं, जो पहले पॉजिटिव पाया जा चुका है।
Post a Comment