FCN24News/फ़रीदाबाद:
सामाजिक संस्था जनहित संस्था फरीदाबाद ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस
पर संस्था के कार्यालय सैक्टर दो पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ने की। कार्यक्रम में सरदार भगतसिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर राजगुरु, सुखदेव व अन्य वीर शहीदो को याद किया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ने सरदार भगतसिंह व राजगुरु, सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओ को सरदार भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेने कि विशेष जरूरत है। हम अपने देश के वीर शहीदो की कुर्बानी कभी नही भूला सकते। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डां प्रवेश लाम्बा,उपाध्यक्ष ओमदत्त शास्त्री, महासचिव सुभाष गहलोत, निशांत हुड्डा,राधारमन मिश्रा, पंकज कौशिक, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री,सचिव देवीचरण, प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव लक्की वर्मा,दीपक गोयल, अमरदीप डागर, सुरेन्द्र बांकुरा, सुन्दर तेवतिया, राजकुमार फौगाट, विपिन, विनय, बबलू छाबड़ा, पं अमीराम, सन्तोष शर्मा,अन्य संस्था के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।


Post a Comment

أحدث أقدم