FCN24News,चंडीगढ़:तटीय इलाकों में कहर बरपा रहे चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर हरियाणा में भी दिखेगा। प्रदेश में 20 मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। 19 को भारी से भारी और 20 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ 7 से 10 सेमी. बारिश तक हो सकती है।
जिसका असर अभी से दिखाई देने लगा है।


वही मौसम में मंगलवार की रात से बदलाव शुरू होगा। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम ठंडा हो जाएगा। सोमवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और गर्म हवाएं चलीं। इससे गर्मी का अहसास हुआ। सिरसा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 रहा। 



ऐसा रहेगा मौसम 
18 मई - येलो अलर्ट, तेज हवाएं, देर रात हल्की बारिश 
19 मई - ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी से भारी बारिश के आसार 
20 मई - ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी बारिश का पूर्वानुमान 
21 मई - हल्के बादल, बूंदाबांदी 

गुजरात, राजस्थान होते हुए हरियाणा में आएंगी नम हवाएं 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताउते के कारण गुजरात व राजस्थान होते हुए नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ आएंगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 18 मई को मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर 21 मई को कम हो जाने की संभावना है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post