FCN24News,फरीदाबाद, यमुना पर बनाए जा रहे मंझावली पुल का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा है। नोएडा क्षेत्र में इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके बाद पुल को 30 मार्च तक लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे नोएडा-फरीदाबाद के बीच की दूरी 20 मिनट में सिमट जाएगी और दोनों जिलों के 50 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए गांव मंझावली में यमुना नदी पर पुल बनाने का काम किया जा रहा है। यह परियोजना फरीदाबाद के सबसे देरी से चल रहे प्रोजेक्ट में शामिल है। परियोजना के तहत पुल का निर्माण करने के लिए 8 साल पहले आधारशिला रखी गई थी, लेकिन अभी तक केवल पुल बनकर तैयार हुआ है। पुल को जोड़ने वाली अप्रोच रोड का काम अधूरा है। पहले ही निर्माण कार्य के लिए तय की गई छह डेडलाइन मिस हो गई हैं और अब सात डेडलाइन भी मिस होने को है। हालांकि लोक निर्माण विभाग अधिकारियों का दावा है कि मार्च तक पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरु कर दी जाएगी। इसके लिए बनाई जा रही अप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 30 मार्च को इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

मंझावली पुल निर्माण परियोजना पर एक नजर..

वही आपको बतादें की फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत गांव मंझावली में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा चार लेन पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पुल के निर्माण में 122 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, पुल से फरीदाबाद शहर को जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी व यूपी की सीमा में लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। पुल से फरीदाबाद शहर की तरफ आने वाले सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। गांव मंझावली व चिरसी में बाईपास सड़क का भी निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ नोएडा क्षेत्र में गांव अट्टा के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने को काम चल रहा है। इसके मार्च तक पूरा होने का दावा है।
नौ साल पहले हुआ था शिलान्यास

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 15 अगस्त 2014 में चार लेन पुल की आधारशिला रखी थी। डिजाइन व प्रस्ताव आदि मंजूर होने के बाद फरवरी 2018 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय पुल का काम पूरा करने के लिए दिसंबर 2019 की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो गया। अब इसे मार्च 2024 में लोगों की आवाजाही शुरु करने की बात कही गई है।
वर्जन
मंझावली पुल को निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इसे जोड़ने वाली अप्रोच रोड का निर्माण कार्ख्चल रहा है। मार्च में पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। - प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

Post a Comment

Previous Post Next Post