FCN24News/फरीदाबाद: जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लोग संक्रमित घोषित किए गए हैं। इनमें चार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 159 हो गई
मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्टों में तीन पॉजिटिव पाए गए।
इनमें डबुआ कॉलोनी की एक 60 वर्षीय महिला है।
दो अन्य लोग हैं।
सोमवार को दोपहर तक राहत महसूस की जा रही थी। यह राहत शाम को 9 पॉजिटिव आने से आफत में तब्दील हो गई। इनमें चार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
सेक्टर 7 निवासी 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिल्ली की एक निजी लैब में अपनी जांच करवाई थी।
जांच रिपोर्ट सोमवार को देर शाम पॉजिटिव पाई गई।
युवक चार्टर्ड एकाउंटेंट है।
उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।
व्यक्ति को होम आईसोलेट किया गया है।
जवाहर कॉलोनी में पॉजिटिव
इसके अलावा स्वाथ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कैंटोनमेंट जोन जवाहर कॉलोनी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है।
इस व्यक्ति ने एसएलआर लैब से कोविड-19 की जांच करवाई थी।
उसके पॉजिटिव आने पर देर शाम उसे ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मवई में पॉजिटिव
मवई के साईं नगर से भी 65 वर्षीय एक बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है।
उसने इलाज के दौरान ईएसआई मेडिकल कॉलेज में जांच करवाई थी।
अब उसे ईएसआई अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
चार पुलिस कर्मी
इसके अलावा चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें सेक्टर थाने से तीन पुलिस कर्मी और सारन थाने से एक पुलिस कर्मी शामिल है।
दो बच्चियां
मिल्हाड कॉलोनी की एक 13 वर्षीय बच्ची भी संक्रमित पाई गई है।
इसी तरह एक निजी अस्पताल में भर्ती बल्लभगढ़ की जैन कॉलोनी 3 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
7667 होम आइसोलेशन पर
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अब तक 7817 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है।
निगरानी में रखे गए 1728 लोगों का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।
إرسال تعليق